भिण्ड, 11 मई। जीवाजी विश्वविद्यालय की एमए परीक्षा के पहले ही दिन शहर के पीएम एक्सीलेंस एमजेएस कॉलेज में फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने का मामला सामने आया है। युवक दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था।
सोमवार से जीवाजी विश्वविद्यालय की एमए की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन हिन्दी की परीक्षा में एक युवक दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने पहुंचा। प्रवेश पत्र के फोटो और परीक्षार्थी के फोटो में अंतर दिखाई देने पर पर्यवेक्षक को संदेह हुआ, यह बात केन्द्राध्यक्ष तक पहुंची। केन्द्राध्यक्ष ने पाया कि शिवम समाधिया नामक छात्र की जगह एक अन्य युवक परीक्षा दे रहा था। दस्तावेजों का मिलान करते समय फोटो मैच नहीं हो रहे थे। मामला संदिग्ध होने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई और कॉलेज प्रबंधन की सतर्कता से युवक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही तहसीलदार भी कॉलेज पहुंचे। इसके बाद आरोपी युवक को कोतवाली भेजा गया।
फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने की खबर मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। एबीव्हीपी ने आरोप लगाया कि कॉलेज में दलाल सक्रिय हैं, जो पैसों के लेनदेन के जरिए फर्जी परीक्षार्थियों को बैठा रहे हैं। उधर प्राचार्य आरए शर्मा का कहना है कि कॉलेज में कुछ असामाजिक तत्व व्यवस्थाएं बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


