भिण्ड, 11 मई। कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा द्वारा आईगोट कर्मयोगी पोर्टल पर आयोजित साधना सप्ताह अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया।
जिसमें नरेश सिंह नरवरिया खण्ड स्तर अन्वेषक योजना एवं सांख्यिकी विभाग मप्र में प्रथम रैंक, दीपक शर्मा डीईओ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मप्र में प्रथम रैंक, नवीन सिंह तोमर सहायक ग्रेड-2 डीटीआईसी मप्र में चतुर्थ रैंक, देव कुमार दुबे उमा शिक्षक मप्र में चतुर्थ रैंक एवं जिले में प्रथम रैंक, चेष्टा जैन लीड ट्रेनर ई दक्ष केन्द्र भिण्ड मप्र में चतुर्थ रैंक एवं विभाग में प्रथम रैंक, डॉ. आलोक शर्मा मप्र में सातवीं रैंक, अभिनव उछावल प्राथमिक शिक्षक आदिम जाति कल्याण विभाग मप्र में 14वीं रैंक एवं चंबल संभाग में तृतीय रैंक को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर आईगोट पोर्टल के माध्यम से निरंतर सीखने और स्वयं को अपडेट रखने के लिए प्रेरित किया।
साधना सप्ताह अभियान का उद्देश्य शासकीय सेवकों की कार्य कुशलता, कौशल विकास और सेवा गुणवत्ता में सुधार लाना है। कर्मयोगी पोर्टल के संबंध में अधिकारियों/ कर्मचारियों को वरिष्ठ प्रशिक्षक द्वारा निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थिति रहे।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


