भिण्ड, 11 मई। जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में छत का प्लास्टर गिरने से 3 महिलाओं और 2 बच्चों के घायल होने के बाद रविवार रात प्रदेश के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला और कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने अस्पताल पहुंचकर मौका मुआयना किया। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों से चर्चा कर विस्तृत रिपोर्ट भोपाल भेजने की बात कही है।
निरीक्षण के दौरान मंत्री और कलेक्टर ने एसएनसीयू वार्ड, ब्रेस्ट फीडिंग रूम और अस्पताल की पुरानी इमारत का जायजा लिया। अस्पताल प्रबंधन ने अधिकारियों को बताया कि यह बिल्डिंग 1934 में बनी थी और करीब 90 सालों से मरीजों को सेवाएं दे रही है। यह इमारत अब काफी जर्जर हो चुकी है और इसकी दीवारों व छतों में कई जगह दरारें आ गई हैं। प्रबंधन ने बताया कि इससे पहले भी एक्स-रे सेंटर, मेटरनिटी वार्ड और एसेंशियल वार्ड में प्लास्टर टूटकर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि, अब तक कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है।
मंत्री और कलेक्टर ने एसएनसीयू में भर्ती गंभीर नवजात बच्चों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ से बच्चों की संख्या, इलाज की व्यवस्था और हादसे में घायल हुई महिलाओं के बारे में पूछा। वार्डों का निरीक्षण करने के बाद दोनों अधिकारियों ने सिविल सर्जन डॉ. राजौरिया से अलग से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की मौजूदा व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की विस्तार से जानकारी ली।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

