भिण्ड, 10 मई। एसआरएफ फाउण्डेशन भिण्ड द्वारा सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत ग्रामीण शिक्षा कार्यक्रम के तहत चयनित गांव शेरपुर एवं बिरखड़ी में पीएमश्री शा. उमावि शेरपुर एवं शा. हाईस्कूल बिरखड़ी की शाला प्रबंधन समिति के सहयोग से गांव स्तर की सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसआरएफ फाउण्डेशन द्वारा पीपीपी मॉडल (पब्लिक, प्राइवेट एवं पार्टनरशिप) के तहत 5 लाख 30 हजार रुपए से उपलब्ध कराए गए 85 सेट छात्र फर्नीचर, वाटर कूलर, बाउण्ड्री गेट, ब्लूटूथ स्पीकर, प्रोजेक्टर, इनवर्टर सिस्टम एवं अन्य चीजों का जनपद अध्यक्ष कालीचरण तोमर एवं अन्य स्थानीय वरिष्ठ समाज सेवियों द्वारा फीता काटकर छात्रों को समर्पित किया गया।
मंच का संचालन करते हुए रामशरण तोमर ने ग्राम वासियों को बताया कि नए सत्र में 3 से 6 उम्र के बच्चों का नामांकन आंगनवाड़ी, बाल वाटिका एवं 6 वर्ष से अधिक उम्र बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाएं और नियमित विद्यालय भेजकर शासकीय विद्यालयों में उपलब्ध आधुनिक संसाधनों से गुणवत्तायुक्त शिक्षा ग्रहण कर शासकीय योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की बात कही। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम वासियों को विद्यालय में उपलब्ध सुविधाएं, बेहतर परिणाम, छात्र पालक प्रोत्साहन, नए सत्र में नामांकन, शून्य ड्रॉपआउट, नई कौशल शिक्षा, विद्यालय संचालन में ग्रामीणों की भूमिका एवं परस्पर सहयोग करने पर आधारित चर्चा की गई, जिससे मिलकर गांव के छात्रों का सर्वांगीण विकास किया जा सके।
इस गांव स्तर की बैठक के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा बोर्ड कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं पालकों को माला पहनाकर एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य संतोष सिंह भदौरिया ने एसआरएफ फाउण्डेशन भिण्ड द्वारा छात्रों के भविष्य निर्माण के लिए दिए जा रहे नि:स्वार्थ सहयोग के हृदय से धन्यवाद दिया एवं निरंतर समुदाय एवं समस्त विभागों के साथ मिलकर आगे उत्कृष्ट कार्य करने की बात कही। बैठक के दौरान जनपद अध्यक्ष कालीचरण तोमर, विद्यालय प्राचार्य संतोष सिंह भदौरिया, वरिष्ठ समाजसेवी केशव परमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी चैन सिंह किरार, वरिष्ठ शिक्षक रामशरण तोमर एवं विद्यालय स्टाफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच, सचिव सहित बड़ी संख्या पालक, ग्रामीणजन, एसआरएफ फाउण्डेशन टीम एवं छात्र उपस्थित रहे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


