भिण्ड, 10 मई। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं के प्रयास से गोहद कृषि उपज मण्डी में छुट्टी के दिन रविवार को भी तुलाई हुई।
किसान संघ के मंत्री देवेश पचौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मण्डी में गेहूं समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए ट्रेक्टरों की संख्या अधिक होने के कारण दो-दो दिन से किसान अपनी लाइन में खड़े हुए थे, आज रविवार होने के कारण छुट्टी थी, लेकिन भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम और मण्डी प्रशासन से चर्चा की और किसानों की मजबूरियां उनके सामने रखी कि दो-दो दिन से किसान गेहूं को तुलाने के लिए परेशान है अगर तुलाई नहीं हुई तो सोमवार के दिन और भी संख्या बढ़ जाएगी, इस कारण से किसानों में आक्रोश है, यदि तुलाई नहीं हुई तो समस्या बढ़ जाएगी। किसान संघ कार्यकर्ताओं और प्रशासन में सहमति से मण्डी प्रशासन तैयार हो गया और उन्होंने छुट्टी के दिन तुलाई की परमिशन दी और गैंहू की तुलाई शुरू हुई। इससे किसानों में बड़ी खुशी की लहर दौड़ गई। उपस्थित किसानों ने किसान संघ के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और प्रशंसा की।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर

