– कलेक्टर ने जिला पंचायत कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
भिण्ड, 08 मई। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान 12 कर्मचारी गैर हाजिर पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधितों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने परियोजना अधिकारी नितिन दुबे, जिला समन्वयक विनोद भदौरिया, लेखा सहायक देवेन्द्र सिंह यादव, चरन सिंह शिक्षा, ब्लॉक समन्वयक विकास उपाध्याय, सहायक ग्रेड-3 प्रेमशंकर सिंह यादव, सहायक ग्रेड-3 सर्वेश वैद्य, सहायक ग्रेड-3 कोकसिंह नरवरिया, डाटा एंट्री ऑपरेटर सुरेन्द्र सिंह कुशवाह, राहुल शर्मा, शिवकुमार सिंह एवं भृत्य गीता त्रिपाठी को अनुपस्थित पाए जाने पर आधे दिवस का वेतन काटे जाने का जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए। अगली बार ऐसा पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था भी देखी और नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों में अनुशासन, समयपालन और स्वच्छ वातावरण अनिवार्य है।


