भिण्ड, 08 मई। गोरमी में चार्ज अधिकारी जनगणना एवं तहसीलदार मनीष दुबे ने जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, एसडीएम मेहगांव नवनीत शर्मा तथा शिवराज सिंह कुशवाह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
तहसीलदार मनीष दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि गोरमी क्षेत्र में कुल 169 एचएलबी निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से 32 एचएलबी का कार्य प्रगणकों द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। समयबद्ध एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए संबंधित प्रगणकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर एलके पाण्डे ने प्रगणकों को संबोधित करते हुए जनगणना कार्य को शासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया तथा सभी को निष्ठा एवं सावधानीपूर्वक कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


