भिण्ड, 08 मई। स्वास्थ्य विभाग एवं एनआईसीईएफ/ एमपीव्हीएचए के सहयोग से शुक्रवार को मेहगांव ब्लॉक के ग्राम देवरी में टीकाकरण जागरूकता बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीणों, स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए जागरूक किया।
बैठक को संबोधित करते हुए यूनिसेफ एमपीवीएचए के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गणेश शाक्य ने कहा कि टीकाकरण बच्चों को कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को टीकाकरण सारणी की जानकारी देते हुए बताया कि समय पर लगाए गए टीके बच्चों को स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य प्रदान करते हैं। उन्होंने समुदाय से अपील की कि गांव में ऐसे परिवारों की पहचान करें जो किसी कारणवश बच्चों का टीकाकरण नहीं करा पा रहे हैं। साथ ही स्थानीय जिम्मेदार नागरिकों से भ्रांतियों को दूर कर लोगों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित करने का आग्रह किया।
बैठक में जानकारी दी गई कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन (एचपीव्ही) महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक है। 14 से 15 वर्ष की बच्चियों को यह वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए, जिससे गर्भाशय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव हो सके। इस अवसर पर सीएचओ डॉ. रामवीर गुर्जर, एएनएम प्रियंका, आशा कार्यकर्ता कमला देवी सहित ग्रामीणजन एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


