भिण्ड, 08 मई। गोहद में जन्मे युवा नेता संजीव कांकर को राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त होने पर गोहद विधानसभा क्षेत्र में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला। मालनपुर से लेकर बिरखड़ी गांव तक जगह-जगह भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ अपने लोकप्रिय नेता का अभिनंदन किया।
गोहद, गोहद ग्रामीण एवं मालनपुर मण्डल के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने अपने लाडले नेता के स्वागत में पलक-पांवड़े बिछा दिए। पूरे मार्ग में जनता द्वारा पुष्पवर्षा कर संजीव कांकर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संजीव कांकर को मिला राज्यमंत्री का दर्जा गोहद क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। स्वागत यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दिया और संजीव कांकर जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


