भिण्ड, 08 मई। मप्र सिविल सप्लायर कार्पोरेशन का उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) संजीव कांकर को बनाए जाने पर प्रथम आगमन पर भिण्ड जिले की सीमा पर मौ भाजपा मण्डल के पूर्व अध्यक्ष हरनारायण सिंह कुशवाह के साथ पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, सुरमेश सिंह कुशवाह, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष वीर सिंह कुशवाह, लल्लूराम कुशवाह, चतुर सिंह कुशवाह, जीतू कुशवाह, बंटी त्यागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोहद ग्रामीण कमल सिंह तोमर, देवेश राठौर सहित अन्य कई कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रौढ़ की मौत, मर्ग कायम
गोहद। गोहद चौराहा थाना क्षेत्रांतर्गत भिण्ड-ग्वालियर रोड पर महाकाल होटल बिरखड़ी गांव के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात 12 बजे अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार रामबरन पुत्र रामजीलाल मौर्य निवासी उम्र 44 वर्ष निवासी प्रेम नगर सोंधा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों एवं पुलिस द्वारा रामबरन मौर्य को गोहद अस्पताल लाया गया। गोहद चौराहा पुलिस ने मर्ग कायम कर शुक्रवार को 2 बजे पोस्ट मार्टम कराकर शव परिजनों के सौंप दिया है।


