भिण्ड, 08 मई। प्रबंध संचालक मप्र मक्षेविविकंलि भोपाल के अर्धशासकीय पत्र भोपाल 16 अप्रैल 2026 के निर्देशानुसार आमजन को पहले सेवा और अनुशासन के संकल्प को साकार करने हेतु विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जिले में वर्षभर संपर्क अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अभियान का मूल उद्देश्य उपभोक्ता सेवाओं में सुधार एवं संतुष्टि बढ़ाकर हानियों को कम करते हुए क पनी की वित्तीय स्थिरता प्राप्त करना है, जिससे पहल के प्रमुख स्तंभ गरीब, युवा, किसान, नारी शक्ति के उत्थान में आ रही विद्युत आपूर्ति संबंधी चुनौतियों को समाप्त किया जा सके।
कलेक्टर भिण्ड किरोड़ीलाल मीणा ने उक्त अभियान के सफल संचालन एवं उपरोक्त लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु जिला प्रशासन एवं विद्युत क पनी के मध्य समन्वय स्थापित करने के लिए आदेश जारी किया है कि समस्त ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक विद्युत विभाग द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार क्लस्टर शिविरों में आवश्यकतानुसार उपस्थित रहेंगे। वे उपभोक्ताओं को बकाया राशि भुगतान हेतु प्रेरित करेंगे एवं स्थल पर ही शिकायतों के निराकरण में सहयोग करेंगे। शहरी क्षेत्रों में संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी स्वयं गतिविधियों के अंतर्गत शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेंगे ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकें एवं अपने विद्युत बिल का भुगतान कर सकें।
उपभोक्ताओं के प्रमाणीकरण एवं स्थानीय समन्वय हेतु पंचायत अमला विद्युत विभाग के अमले को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके और विवादित बिलों का मौके पर समाधान हो। समस्त एसडीएम एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, समस्त शिविरों में ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे जिससे अभियान की जानकारी हर एक जनमानस तक पहुंचाई जा सके। जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग के मध्य समन्वय को सफल बनाने हेतु नितिन कुमार डोंगरे, उपमहाप्रबंधक मप्र मक्षेविविकंलि वृत्त भिण्ड के रूप में कार्य करेंगे जो अभियान की प्रगति एवं लक्ष्यों को पूरा करने में सहयोग प्रदान करेंगे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

