– हरिदास दैपुरिया की पत्नी की हत्या, डकैती को लेकर हो सकता है बड़ा निर्णय
भिण्ड, 07 मई। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा से जिले के इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन के पूर्व सैनिकों ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में पूर्व सैनिक हमेशा पुलिस और जिला प्रशासन के साथ खड़े हैं।
इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन जिला संयोजक सुनील फौजी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि सैनिक संघटन इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन भारत के संभागीय अध्यक्ष सूबेदार मेजर सुरेश सिंह तोमर के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने भिण्ड पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की ग्राम कल्याण पुरा निवासी हरिदास दैपुरिया की पत्नी की हत्या और लुट को लेकर एक साल होने के बाद भी अपराधी नहीं पकड़े गए इस पर एस पी साहब ने अविलंब कार्यवाही का भरोसा दिया।
नवागत एसपी सूरज वर्मा से मिलने वालों में सूबेदार मेजर शिवबहादुर भदौरिया, सूबेदार अनुरुद्ध सिंह भदौरिया, राजबीर सिंह तोमर, कैलाश सिंह भदौरिया, रामजीलाल शर्मा, कैप्टन जलालुद्दीन खान, कैप्टन अजय सिंह भदौरिया, सूबेदार जीत बहादुर कुशवाह शामिल रहे।
ग्राम बड़ेरी में शौर्य चक्र अनूप शर्मा की पुण्यतिथि 10 मई को
कश्मीर में चार आतंकवादियों को मौत की नींद सुलाने वाले शौर्य चक्र विजेता अमर शहीद अनूप शर्मा की पुण्यतिथि 10 मई को सुबह 10 बजे ग्राम बड़ेरी में जिलेभर के पूर्व सैनिकों और सत्य सेवा संघ के अध्यक्ष आदेश मिश्रा, समाजसेवी सुबोध तिवारी, ग्राम पंचायत गढ़ा चांचड़ सरपंच बॉबी शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है।
जिलेभर से जुटेंगे पूर्व सैनिक पूर्व सैनिक और युवाओं की महापंचायत
इस अवसर पर पूर्व सैनिक हरिदास दैपुरिया की पत्नी की हत्या मामले को लेकर सैनिक महापंचायत का आयोजन भी किया जाएगा। विदित हो पिछले दिनों 15 अप्रैल को हुए धरना प्रदर्शन के दौरान तत्कालीन एसपी असित यादव ने 15 दिन में अपराधियों को पकड़ने की बात कही थी।


