भिण्ड, 07 मई। आलमपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र में गुरूवार को तड़के सुबह आंधी-पानी ने जमकर तबाही मचाई है। आलमपुर में जोरदार बारिश के साथ कुछ देर के लिए बेर के आकार के ओले भी गिरे है। बे-मौसम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिल गई है। लेकिन आंधी-पानी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
आलमपुर में गुरूवार को इतनी जोरदार बारिश हुई है। पानी बरसने के दौरान कस्बे में नाले नालियों का कहीं कोई अता-पता नहीं चल रहा था और बस्ती के अंदर कई जगह सड़कों पर दो फीट तक बरसात का पानी चल रहा था। तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में आंधी में कई लोगों के घरों के छान छप्पर उड़ गए हंै। जोरदार आंधी-पानी के कारण पेड़ कई जगह पेड़ टूट गए है।
खरीदी केन्द्र और मण्डी में हजारों क्विंटल गेहूं भीगा
कृषि उपज मण्डी परिसर आलमपुर में स्थापित गेहूं खरीदी केन्द्र पर बारिश से गेहूं भीग गया है। गेहूं खरीदी केन्द्र पर तुलाई के पश्चात बड़ी संख्या में गेहूं की बोरियां खुले मैदान में रखी हुई थी। उक्त गेहूं की बोरियों को सिलाई के पश्चात गुरूवार को गोदाम में रखा जाना था। लेकिन तड़के सुबह जोरदार बारिश शुरू हो गई। जिससे खरीदी केन्द्र पर खुले मैदान में बड़ी संख्या में रखी गेहूं की बोरियां बारिश से भीग गई हंै। हांलाकि कर्मचारियों ने उक्त गेहूं की बोरियों को तिरपाल और पन्नी से ढक दिया गया था। किन्तु तेज आंधी से तिरपाल और पन्नी उड़ गई। गेहूं खरीदी केन्द्र पर कुछ किसान अपना गेहूं तुलाई के लिए खुले मैदान में जमीन पर रखे हुए थे। उनका भी गेहूं बारिश से भीग गया है। तो वहीं कृषि उपज मण्डी में अनाज व्यापारियों का गेहूं भीग गया है। कृषि उपज मण्डी में छाया के अभाव में अनाज व्यापारियों को खुले मैदान में अनाज खरीदना पड़ रहा है। अनाज व्यापारी अपने अपने फड़ो पर खुले मैदान में क्विंटलों गेहूूं खुला एवं बोरियों में रखे हुए थे। बारिश होने के कारण मण्डी व्यापारियों का गेहूं बारिश से भीग गया है। जिससे अनाज व्यापारियों को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है।
खम्बे टूटने से आलमपुर सहित कई गांव की बिजली ठप
आलमपुर सहित अंचल में गुरूवार को सुबह आई जोरदार आंधी और बारिश के कारण सेवढ़ा से आलमपुर आई 33 केव्ही विद्युत लाइन के दो-तीन खम्बे टूट गए है। जिससे आलमपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली आपूर्ति ठप होने से नगर में पीने के पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। नगर के लोगों को हैण्ड पम्पों से पानी भरकर काम चला रहे हैं, तो वहीं बिजली से चलने वाले काम धंधे बंद हो गए है। बताया गया है कि खेतों में पानी और कीचड़ होने के कारण बिजली के खंबे एवं गढडा खोदने वाला ट्रेक्टर नहीं पहुंच पा रहा है। इसलिए आलमपुर की बिजली आपूर्ति शुक्रवार शाम तक चालू होने की संभावना है।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


