– प्रथम नगर आगमन पर होगा ऐतिहासिक स्वागत
भिण्ड, 07 मई। मप्र खाद्य आपूर्ति निगम (दर्जा राज्य मंत्री) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष संजीव कांकर 8 मई को अपने गृह जिला भिण्ड आएंगे। वे भोपाल से बाय रोड होते हुए सुबह 7 बजे सर्किट हाउस गुना पहुंचेंगे, जहां 9:30 बजे शिवपुरी में पारिवारिक कार्यक्रम में ऐश्वर्या शर्मा के निवास जिला न्यायाधीश कोठी के आगे विवेकानंद कॉलोनी शिवपुरी, दोपहर एक बजे ग्वालियर में मुरार सर्किट हाउस से निकलकर दीनदयाल नगर कॉलोनी में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रथम पर माल्यार्पण करेंगे और वहां से सड़क मार्ग से रैली भिण्ड के लिए प्रस्थान करेंगे, जिनका शहर में विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।
निगम उपाध्यक्ष संजीव कांकर मालनपुर, गोहद चौराहा, बिरखाड़ी, गिंगरखी, मेहगांव में गोरमी चौराहा, मौ चौराहा, गल्ला मण्डी, सूर्या होटल लवन मोड़, दबोह मोड़, शारदा टॉकीज, सुभाष चौराहा, बस स्टैण्ड, शास्त्री चौराहा, जिला चिकित्सालय, परेड चौराहा, गोल मार्केट, बजरिया, किला गेट, माधवगंज हाट, गौरी किनारे होते हुए अर्धनारीश्वर गार्डन में आभार सभा आयोजित होगी। निगम उपाध्यक्ष अपने प्रथम नगर आगमन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा संगठन को मजबूत करने हेतु मार्गदर्शन भी देंगे।


