भिण्ड, 07 मई। भारत विकास परिषद शाखा जागृति ने प्यास पक्षियों के लिए चल रही सकोरे टांगने की मुहिम में आज स्थानीय गोपाल गौशाला और योगशाला में 21 सकोरे टांगे। इस अवसर पर प्रांतीय संयोजक कैलाश नगरीया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस मुहिम में पूर्व शाखा अध्यक्ष ऊषा नगरिया, रेखा शाक्य, सुनील जैन, शांति, प्रीति आदि उपस्थित रहे।
कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट की कवि गोष्ठी 10 को
भिण्ड। कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट भिण्ड द्वारा भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर 10 मई को चतुर्वेदी नगर जंतु बाबा की बगिया स्थित कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष दुबे के निवास पर कवि गोष्ठी का आयोजन शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। जिसमें स्थानीय कवि एवं कवयित्रियों द्वारा काव्यात्मक प्रस्तुति दी जाएगी। यह जानकारी प्रमुख न्यासी सत्यदेव पाण्डेय ने दी। आमंत्रित रचनाकारों में कवि अंजुम मनोहर, राधा तोमर, दशरथ सिंह कुशवाह के अलावा समस्त ट्रस्टियों को यथासमय उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए विशेष आग्रह किया गया है। कार्यक्रम का संचालन कवि प्रदीप वाजपेई (युवराज) सहायक प्रबंध न्यासी करेंगे।


