भिण्ड, 07 मई। ग्राम पंचायत लहचूरा में गुरुवार को फीडबैक फाउण्डेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सहयोग से स्थापित एक हजार लीटर क्षमता वाले आरओ प्लांट एवं सौर ऊर्जा संयंत्र का उदघाटन किया गया।
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है, जिससे दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव हो सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सीईओ रामपाल ने फीता काटकर आरओ प्लांट का उदघाटन किया और आरओ प्लांट तथा सोलर सिस्टम का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने जनपद सीईओ का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद सीईओ ने कहा कि दूषित जल के सेवन से लोगों को कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जिस आरओ पानी को ग्रामीण बाजार से लगभग बीस रुपये में खरीदते हैं, वही स्वच्छ आरओ जल अब गांव में मात्र दो रुपये में उपलब्ध होगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि इस राशि का उपयोग आरओ प्लांट के रखरखाव एवं संचालन में किया जाए, ताकि यह व्यवस्था लंबे समय तक सुचारू रूप से चलती रहे।
उन्होंने कहा कि यद्यपि यह प्लांट फीडबैक फाउण्डेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्थापित किया गया है, परंतु इसके संरक्षण एवं रखरखाव की जिम्मेदारी ग्रामवासियों को ही उठानी होगी। सामुदायिक सहभागिता से ही इस प्रकार की योजनाओं का सफल संचालन संभव है। जनपद सीईओ ने फीडबैक फाउण्डेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में अन्य गांवों में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान ग्राम सरपंच, सचिव, फीडबैक फाउण्डेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


