– अवैध शराब दुकान पर एसडीएम ने की कर्रवाई
भिण्ड, 06 मई। एसडीएम लहार विजय सिंह यादव को लगातार सूचना मिल रही थी कि शराब के पंजीकृत दुकानदारों के अलावा अवैध शराब कारोबारिओं द्वारा लगातार क्षेत्र में कई जगहों पर अवैध डाला रखवाकर धड़ल्ले से से अंग्रेजी एवं देसी शराब की विक्री की जा रही है। इस सूचना पर उन्होंने एक सप्ताह पूर्व भी आबकारी एवं राजस्व अमले को कार्रवाई के लिए भेजा था, शायद अवैध विक्रेताओं को जानकारी लग गई जिससे टीम कार्रवाई नहीं कर सकी।
शाम को लगभग 6:15 बजे एसडीएम, तहसीलदार दीपक शुक्ला के साथ वहां राजस्व अमले को लेकर मौके पर पहुंचे। अवैध शराब बिक्रिय स्थल के आसपास दो से तीन शराबी भी शराब का सेवन करते हुए दिखे, जो गाड़ी को देखकर भाग गए। मौके पर पहुंचकर एसडीएम ने पुलिस टीम एवं आबकारी टीम को बुलवाया, एसडीएम के आदेश पर थाना प्रभारी शिवसिंह यादव के निर्देशन में पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा आबकारी टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए को 31 क्वार्टर अंग्रेजी एवं 74 क्वार्टर देसी शराब के जब्त किए एवं पंचनामा बनाया गया। इसके बाद एसडीम ने लहार नगर पालिका से जेसीबी को बुलवाकर अवैध ढाले को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया।
बड़ा सवाल कैसे सुरक्षित रहें महिला एवं बच्चियां
जब इस प्रकार से अवैध शराब कारोबारियों के हौंसले अगर बुलंद होंगे, तब ऐसी रिहाईसी एवं मुख्य जगहों पर ढालों को रखकर शराब बिक्री होती है तो निश्चित ही शराबी वहीं बैठकर शराब पीते हैं और वहां से निकलने वाले आम नागरिक, महिला और बालिकाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठना लाजमी हो जाता है कि यदि उनके साथ किसी प्रकार की कोई छेड़खानी अनहोनी होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
एसडीएम लहार ने आबकारी विभाग को निर्देशित किया है कि आगामी सात दिवस में जितने भी अवैध ढाले लहार अनुभाग क्षेत्र में रखे गए हैं या जहां अवैध दुकानों का संचालन हो रहा है, कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। किसी भी अवैध दुकान का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। कार्रवाई स्थल पर उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन की कार्रवाई की खुले मन से सराहना की। इस कार्रवाई में एसडीएम लहार विजय सिंह यादव के साथ तहसीलदार लहार दीपक शुक्ला, आबकारी इंस्पेक्टर अजीत यादव, पुलिस उपनिरीक्षक एमएल डोंगर एवं आरक्षक सुरजित भादौरिया, पटवारीगण अर्चना भदौरिया, धीरेन्द्र सिकरवार एवं रवी शर्मा तथा नगर पालिका का अमला मौजूद रहा।


