– प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने वाहन को दिखाई हरी झण्डी
भिण्ड, 06 मई। जिला न्यायालय भिण्ड एवं तहसील न्यायालय लहार, गोहद एवं मेहगांव में 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत का प्रचार-वाहन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु केएस बारिया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड द्वारा एडीआर सेंटर जिला न्यायालय परिसर से प्रचार-वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जन को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकरण हेतु शीघ्र एवं सरल न्याय की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया। इस अवसर पर न्यायाधीश गण, जिला विधिक सहायता अधिकारी, एलएडीसीएस अधिवक्तागण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रचार-वाहन के माध्यम से पूरे भिण्ड शहर तथा समीपवर्ती ग्रामों में नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। इन प्रचार वाहनों के साथ धीरेन्द्र श्रीवास्तव एवं रामाधार पुरोहित पैरालीगल वॉलेंटियर्स द्वारा लोक अदालत के लाभों के संबंध में आमजन को पेम्पलेट्स वितरित कर, नेशनल लोक अदालत की जानकारी दी जा रही है।


