– सुरक्षा व्यवस्था में हम सब मिलकर पुलिस का सहयोग करें : डॉ. यादव
– भाजपा ने विदाई समारोह में किया एसपी का सम्मान
भिण्ड, 06 मई। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के स्थानांतरण उपरांत भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने सर्किट हाउस पर विदाई समारोह में कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें डीआईजी ग्वालियर पद पर पदोन्नति प्राप्त होने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने विदाई समारोह में कहा कि ईमानदार और निष्पक्ष शासकीय अधिकारी ही जनता के बीच अच्छा काम करके अपनी पहचान को स्थापित करते हैं, उनमें भिण्ड पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को सुरक्षा के लिए हमेशा अपने टिप्स देकर शांति, सद्भावना, सामाजिक समरसता एवं भाईचारे के साथ कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है हर व्यक्ति की सुरक्षा महिलाओं और किसानों सुरक्षा के लिए हमेशा अपनी जिम्मेदारी को निभा रही है और भिण्ड में पुलिस अधीक्षक डॉ. यादव ने अपने लंबे समय तक सेवाएं देकर अच्छे से अच्छे मामलों को उजागर करते हुए अपराधियों को आगे नहीं बढ़ने दिया और उन पर अपनी निगाह रखी। उन्होंने कहा कि हम सब उनका विदाई समारोह संपन्न कर रहे हैं लेकिन जहां भी रहे भिण्ड की जनता को हमेशा याद करते रहें।
पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने विदाई समारोह के दौरान कहा कि कानून व्यवस्था में हमारा और पुलिस विभाग का जनता ने सहयोग किया है और आगे भी पुलिस का भी इस तरह ही सहयोग करते रहे ताकि कोई भी अपराधी शहर या जिले के किसी भी ग्रामीण और शहरी आंचल में अपराधी घटनाएं न कर सकें। पुलिस और जनता के बीच संवाद बना रहे और अगर किसी भी प्रकार की कोई घटना आपके सामने नजर आती है तो तत्काल सम्मानित पुलिस थाने एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें, ताकि उन पर कठोर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि निष्पक्ष होकर अपना कार्य करें, पुलिस आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करती रहेगी, जिस प्रकार मेरा सहयोग किया इस तरह आगे भी विभाग का करते रहें, आपकी सुरक्षा, आपका मान और सम्मान में अपने हृदय में जहां भी रहूं हमेशा को याद करता रहूंगा। आपने मुझे जो सम्मान दिया उसके लिए बहुत-बहुत बधाई।
पुलिस अधीक्षक के विदाई समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं नागरिकों ने पुष्पहार पहनकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा एवं आभार व्यक्त पूर्व जिला कोषाध्यक्ष शोभित अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा राजे, जिला उपाध्यक्ष पिंकी शर्मा एवं डॉ. तरुण शर्मा, जिला महामंत्री मनोज अनंत, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. शिवकुमार राजौरिया, पूर्व जिला कार्यालय प्रभारी आरबी सिंह बघेल एडवोकेट, जिला मंत्री राहुल भूरे यादव, पार्षद मनोज जैन एवं मुकेश जैन, अगर चंद्र जैन, जनपद उपाध्यक्ष मयूर सिंह भदौरिया, राजीव उपाध्याय, जिला कार्यालय प्रभारी रोहित शाक्य आदि लोग मौजूद थे।


