भिण्ड, 06 मई। भिण्ड पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव को पदोन्नति होकर डीआईजी ग्वालियर बनाए जाने पर एसटीआर उमावि गोहद चौराहा पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के प्राचार्य रामवीर कौशल ने डीआईजी का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर भव्य स्वागत किया तथा उनके साथ पधारे सभी अतिथियों का माला डालकर स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी केदार कौशल ने डीआईजी को संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की तस्वीर भेंट की।
अपने संबोधन में डीआईजी डॉ. असित यादव ने कहा कि हम सभी को अपने हक और अधिकारों की लड़ाई संविधान के दायरे में रहकर ही लड़नी चाहिए, कोई भी धरना, आंदोलन, कार्यक्रम करते हैं तो संविधान के दायरे में ही करना चाहिए। देश में संविधान ही सर्वोपरी है, इसलिए हमेशा संविधान का पालन करें।
इस अवसर पर उनके साथ एसडीओपी गोहद महेंद्र गौतम सहित थाना प्रभारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा। कार्यक्रम में स्कूल के स्टाफ सहित सरदार संतोष सिंह पटेल, एडवोकेट रघुनाथ त्रिवेदिया, रणजीत सिंह गुर्जर, वीरेन्द्र यादव, विजयवीर सिंह यादव, राघवेन्द्र सिंह तोमर, रणवीर सिंह गुर्जर, हरिराम नौरोजी, राजेन्द्र मौर्य, महावीर जाटव, महेश चौरसिया, राजेन्द्र सिंह, राधेश्याम माथुर, शमशाद खान पठान, कमलेश बघेल, धीर सिंह, राजू ठेकेदार, कमलेश मल्होत्रा, हरिकिशोर अर्गल, कमलेश सागर, राकेश कौशल, जुबेर अली, सोहेल खान, हरिमोहन कौशल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


