– गोहद नगर मण्डल में भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न
भिण्ड, 06 मई। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गोहद की कामकाजी बैठक संस्कार पब्लिक स्कूल नगर पालिका प्रांगण गोहद में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी हमीर सिंह पटेल, विधानसभा प्रभारी अशोक सिंह गुर्जर एवं मंडल प्रभारी सुभाष थापक मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विवेक जैन एवं संचालन महामंत्री प्रमोद कामत ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हमीर सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा एक मजबूत और अनुशासित संगठन है, जिसकी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करना चाहिए, क्योंकि बूथ स्तर की मजबूती ही पार्टी की जीत सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना ही कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
बैठक में अर्चना शर्मा, सुमन गुप्ता, उमा राठौर, प्रतिभा सोनी, विद्याराम सेजवार, रिंकू भटेले, राहुल खुरासिया, दिलीप सक्सेना, उमर खान, धर्मेन्द्र सिंह कंसाना, राधेश्याम गौड़, रामनिवास रजक, राम भटेले, मदनलाल श्रीवास, रामप्रसाद कुशवाहा, धर्मसिंह माहौर, शैलेन्द्र सोनी, दशरथ सिंह घुरैया, दिनेश धनेलिया, राजीव राठौर, श्याम बाजपेई, कपिल गुप्ता, सौरभ पांडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


