भिण्ड, 06 मई। सासंद, विधायकों, कर्मचारियों पेंशन धारियों सभी की मंहगाई के कारण वेतन भत्तों में बढ़ोतरी हो गई। लेकिन हम्माल, पल्लेदार, तुलावटी का मेहनताना पिछले 40 माह पूर्व बढ़ा था, हम्माल पल्लेदार तुलावटी एकता फैडरेशन सीटू ने जिलाअध्यक्ष विनोद सुमन के नेतृत्व में 6 सूत्रीय ज्ञापन भिण्ड कृषि उपज मण्डी सचिव राजेश राजोरिया को दिया।
सीटू जिला अध्यक्ष विनोद सुमन ने बताया कि मण्डी परिसर में सुरक्षित स्वच्छ पेयजल का अभाव है भिण्ड कृषि उपज मण्डी में। भिण्ड, अटेर, मेहगांव तहसील के किसान अपनी कृषि उपज बेचने के लिए आते हैं, मण्डी प्रशासन ने आधा दर्जन मटके एक स्थान पर रखे हैं, वह अपर्याप्त हैं। किसानों, व्यापारियों, हम्माल, पल्लेदार की संख्या के अनुसार बहुत कम है। पानी की टंकी की लम्बे समय से सफाई नहीं हुई है, इसलिए वह पेयजल के लिए उपयुक्त नहीं है, मण्डी परिसर सहित सार्वजनिक जन सुविधा केन्द्र अनुपयोगी है की सफाई के लिए स्थाई सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की जाए, मण्डी परिसर में वर्तमान में सुरक्षा हेतु व्यापारी अपने निजी सुरक्षा कर्मी रखते हैं, ज्ञापन में मांग की गई है कि कृषि उपज मण्डी परिसर की सुरक्षा के लिए स्थाई सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं, जो आवारा पशुओं से भी किसानों एवं व्यापारियों के माल की सुरक्षा की जा सके। मण्डी परिसर में किसानों के विश्राम गृह की व्यवस्था है, लेकिन वह अव्यवस्थाओं के कारण उपयोग में नहीं आता। हम्माल, पल्लेदार, तुलावटी के लिए भी किसान विश्राम गृह में व्यवस्था की जाए। राज्य सरकार एवं कृषि उपज मण्डी बोर्ड द्वारा 2018 में 50 किलो प्रति नग तौल करने की व्यवस्था लागू की है, लेकिन भिण्ड कृषि उपज मण्डी 75 किलो, 60 किलो की तौल हो रही है, जिस पर रोक लगाई जाए। कृषि उपज मण्डी में हम्माल, पल्लेदार, तुलावटी को किसानों एवं व्यापारियों द्वारा समान रूप से मजदूरी दी जाती है, किसान की ट्राली या जमीन से भरकर कांटे तराजू पर रखने तक किसान प्रति 50 किलो का 6 रुपए 50 पैसा देता है, तराजू से उतारकर व्यापारी की तरफ रखने एवं सिलाई करने तक व्यापारी भी 6 रुपए 50 पैसा देता है, इसे बढ़ाकर 10 रुपए किसान एवं 10 रुपए व्यापारी से करने की मांग की गई है।
ज्ञापन देने वालों में विनोद सुमन जिला अध्यक्ष सीटू हवलदार सिंह, बृजमोहन कुशवाहा, महेश्वरी जाटव, महेन्द्र सिंह राठौर, धनीराम शाक्य, उत्तम सिंह, राजेन्द्र सिंह, लाखन सिंह आदि उपस्थित रहे। ज्ञापन की एक प्रति मण्डी सचिव के माध्यम से भारसाधक अधिकारी एसडीएम को भी दी गई। सात दिन में समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई है, अन्यथा हम्माल, पल्लेदार, तुलावटी कृषि उपज मण्डी परिसर में काम बंद करने को विवश होंगे, जिसकी जिम्मेदारी मण्डी प्रशासन की होगी। यह जानकारी प्रेस को जारी विज्ञप्ति में सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने दी।
Sunday, May 31
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


