भिण्ड, 06 मई। नगर परिषद कार्यालय मेहगांव में जनगणना 2026 की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें जनगणना जार्च अधिकारी महेश पुरोहित, जनगणना प्रभारी अतुल खन्ना, पर्यवेक्षक सतीश सिंह, प्रदीप शर्मा, चांदनी गर्ग, राजीव शर्मा, महेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह चंदेल उपस्थित रहे। जनगणना अधिकारी महेश पुरोहित ने समय सीमा में प्रगति बढ़ाने के संबंध में एवं कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। सभी पर्यवेक्षकों ने आश्वासन दिया कि समय से पूर्व कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
साधारण सभा की बैठक 13 मई को
भिण्ड। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड ने बताया कि जिला पंचायत भिण्ड की साधारण सभा की बैठक 13 मई को दोपहर एक बजे जिला पंचायत के सभागार में आयोजित की गई है। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य जिला पंचायत भिण्ड को आमंत्रित किया गया है। बैठक के एजेण्डा अनुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रधान मंत्री सड़क, महिला एवं बाल विकास विभाग की विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।


