-इच्छुक खिलाड़ी बालक/ बालिका करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
भिण्ड, 06 मई। मप्र शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला मुख्यालय एवं विकास खण्ड मुख्यालय पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन 5 मई से आरंभ होकर 4 जून तक विभिन्न खेल मैदानों पर किया जा रहा है।
जिला मुख्यालय पर राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, वालीबॉल, कराते एवं एथलेटिक्स तथा गौरी सरोवर भिण्ड पर रोइंग का आयोजन होगा। जिले में आरोह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन विकास खण्ड अटेर के किला मैदान में एथलेटिक्स, खो-खो तथा थाना परिसर अटेर वालीबॉल का आयोजन होगा। विकास खण्ड गोहद का शामावि सर्वोदय गोहद में कबड्डी एवं बॉक्सिंग तथा फर्स्ट स्टेप इंटर नेशनल स्कूल गोहद में वालीबॉल का आयोजन होगा। विकास खण्ड लहार का इन्दिरा गांधी स्टेडियम लहार में वालीबॉल तथा इण्डोर स्टेडियम लहार में कबड्डी एवं बैडमिंटन का आयोजन होगा।
विकास खण्ड मेहगांव का शा. सांदीपनि उमावि मेहगांव में कबड्डी एवं वालीबॉल का आयोजन होगा। जनपद पंचायत रौन का शा. उत्कृष्ट उमावि रौन में खो-खो एवं वालीबॉल का आयोजन होगा। जिले के इच्छुक बालक/ बालिका खिलाड़ी ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित होने हेतु रजिस्ट्रेशन लिंक पर निर्धारित शुल्क 11 रुपए जमा करते हुए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

