भिण्ड, 06 मई। आत्मा परियोजना संचालक भिण्ड ने बताया कि शासन के नियमानुसार संपूर्ण प्रदेश में कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा के तहत वर्ष 2025-26 की गतिविधियों के आधार पर पुरुस्कार का प्रावधान है।
जिसमें प्रति जिला 10 जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक तथा प्रति विकास खण्ड 5 विकास खण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषकों को पुरस्कृत किया जाएगा। किसान अपने आवेदन संबंधित विभाग के विकास खण्ड स्तरीय कार्यालय को 15 मई तक सत्यापित कराकर जमा कर सकते हैं। पुरुस्कार वितरण 26 जनवरी 2027 को किया जाएगा।
पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति आवेदनों हेतु 31 मई तक खुला रहेगा पोर्टल
भिण्ड। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्प संख्यक कल्याण भिण्ड ने बताया है कि पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षणिक वर्ष 2026-27 हेतु नवीनीकरण के आवेदन प्राप्त किए जाने एवं सत्र 2025-26 के नवीन एवं नवीनकरण आवेदनों हेतु पोर्टल 31 मई तक खोला गया है। निर्धारित तिथि के भीतर नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन अनिवार्य रूप से ऑनलाईन के माध्यम से समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत किए जाएं। ताकि पात्र विधार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ नियत समय पर प्रदान किया जा सके।

