– जनसंवाद और सुरक्षा पर रहेगा फोकस
भिण्ड, 03 मई। शहर की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में हुए बदलाव के बाद रविवार को निरीक्षक मुकेश शाक्य ने विधिवत रूप से सिटी कोतवाली थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण कर लिया।
पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए टीआई मुकेश शाक्य ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पुलिस जनता की मित्र है और आम नागरिक बिना किसी डर के अपनी समस्याएं पुलिस के साथ साझा कर सकते हैं।
शहर को मिलेगा अनुभव का लाभ
गौरतलब है कि मुकेश शाक्य इससे पूर्व देहात थाना में पदस्थ थे जहां उनका कार्यकाल सफल रहा है। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और आपराधिक गतिविधियों की समझ होने के कारण उनके कोतवाली आने से शहर की कानून व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। पदभार ग्रहण के दौरान थाने के स्टाफ ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने लंबित मामलों और शहर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की।
व्यापारियों को दिया सुरक्षा का भरोसा
शहर के व्यापारिक क्षेत्र होने के नाते, उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर विशेष प्रतिबद्धता जताई।
इनका कहना है:
‘शहर के व्यापारियों को भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हमारी प्राथमिकता होगी। गश्त को प्रभावी बनाया जाएगा ताकि व्यापारी देर रात तक भी सुरक्षित महसूस कर सकें।’
मुकेश शाक्य, निरीक्षक, थाना प्रभारी शहर कोतवाली


