– जिला प्रशिक्षण को लेकर भाजपा की अहम बैठक आयोजित
– भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग 10 और 11 मई को रावतपुरा धाम में
भिण्ड, 03 मई। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्य योजना बैठक का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी पर किया गया।
अभियान के जिला प्रभारी एवं दतिया के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया ने कहा कि जिला स्तर का प्रशिक्षण होना है, भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक सुदृढ़ बनाने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। प्रशिक्षण ही वह धुरी है, जो कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करती है। एक सशक्त, जागरूक और वैचारिक रूप से समृद्ध कार्यकर्ता ही संगठन को ऊंचाइयों तक ले जाता है। हमारी पार्टी सिद्धांत व विचारधारा को लेकर काम करती है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण को लेकर जो कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी जाए वह अपने कार्य को पूर्ण रूप से निर्वाह करें, ताकि प्रशिक्षण वर्ग सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी बने।
जिला संगठन प्रभारी हमीर सिंह पटेल ने कहा कि प्रशिक्षण महाभियान से प्रत्येक कार्यकर्ता को जोड़ने का प्रयास करें, जिससे संगठन की जड़ों को और अधिक मजबूती मिले। प्रशिक्षण केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि यह कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को निखारने का सशक्त मंच है। अब आगामी जिला प्रशिक्षण वर्गों को भी उसी ऊर्जा और गुणवत्ता के साथ संपन्न करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस में व्यक्ति आधारित व्यवस्था है, जबकि हमारे यहां पार्टी में कार्यकर्ता आधारित व्यवस्था है। पार्टी कार्यकर्ताओं की मंशा अनुसार चलती है। हमारा अंत्योदय तय है। कार्यकर्ताओं को समय समय के साथ प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। यह हमारी कार्य पद्वति है। उसी आधार पर हम दुनिया का सबसे बड़ा दल बने हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि प्रथम चरण में जिले के 29 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग पूर्ण रूप से संपन्न हो चुके हैं, अब जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर लहार विधानसभा क्षेत्र के रावतपुरा धाम पर 10 और 11 माई को दिवसीय में संपन्न होगा। जिसमें 200 अपेक्षित पद अधिकारी भाग लेंगे और उनका पूर्ण रूप से प्रशिक्षण देकर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य के साथ अपने घर वापस लौटेंगे। प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण विषयों पर पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन विषय वक्ताओं द्वारा किया जाएगा। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, सेवा, सुशासन और अंत्योदय की विचारधारा पर आधारित एक संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान-2026 व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर संगठन की विचारधाराकार्यपद्धति एवं ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को सशक्त, जागरूक और संगठन के प्रति अधिक प्रतिबद्ध बनाते हैं। नरवरिया ने वर्ग व्यवस्था जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वह दो दिन तक प्रशिक्षण वर्ग को अनुशासन और सेवा और समर्पण के भाव को लेकर कार्य करें। बैठक जिला महामंत्री मनोज अनंत संचालन एवं जिला महामंत्री बजरंग सिंह भदौरिया ने आभार व्यक्त किया।


