भिण्ड, 03 मई। हम फाउण्डेशन जिला भिण्ड द्वारा ऐतिहासिक गौरी सरोवर पर 2 मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर मेवाड़ यूनिवर्सिटी से पधारे बीडीएम भगत सिंह, हम फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रांतीय समग्र विकास प्रमुख दिनेश लोधी, जिला अध्यक्ष अरविन्द भदौरिया, केशवानंद शाखा अध्यक्ष संतोष नरवरिया, विवेकानंद शाखा अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अंजली दुबे, आयुषी रावत एवं शैलेश सक्सेना आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर भगत सिंह ने कहा कि हमारे देश का राष्ट्रगान जन गण मन केवल एक गीत नहीं है बल्कि यह हमारी एकता, अखण्डता और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान हमें अनुशासन एकता और देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है चाहे हम किसी भी धर्म, भाषा या क्षेत्र से हो राष्ट्रगान हमें एक सूत्र में बांध देता है। प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली ने कहा कि हमें हमेशा राष्ट्रगान का सम्मान करना चाहिए और इसे पूरी श्रद्धा और गर्व के साथ गाना चाहिए। राष्ट्रगान केवल शब्दों का समूह नहीं बल्कि यह हमारे देश की आत्मा है। मेवाड़ यूनिवर्सिटी के अमित श्रीवास्तव ने कहा कि हम फाउण्डेशन सामाजिक संगठन द्वारा जो राष्ट्रगान का निरंतर कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान ही हमें सिखाता है कि हम सबको मिलजुल कर रहना चाहिए।
Sunday, May 31
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


