भिण्ड, 03 मई। जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के गढ़ी सुल्तान गांव में 31 वर्षीय युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार गढ़ी सुल्तान गांव निवासी अर्जुन जाटव अज्ञात कारणों के चलते कुएं में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नयागांव थाना प्रभारी वैभव तोमर ने बताया कि मृतक का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। करीब एक सप्ताह पहले पत्नी ने उसके खिलाफ मारपीट का मामला भी दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते युवक मानसिक तनाव में था और हाल के दिनों में शराब का सेवन भी अधिक करने लगा था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तनाव के चलते युवक ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


