भिण्ड, 03 मई। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत रविवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिला पंचायत के सभागार में स्वच्छता साथियों के लिए पेयजल टंकियों की सफाई हेतु एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उक्त प्रशिक्षण में स्वच्छता साथियों को नल-जल योजना की उच्च स्तरीय टंकियों एवं स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों में स्थित टंकियों की सुरक्षित तथा वैज्ञानिक पद्धति से सफाई करने हेतु प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान सफाई से पूर्व की आवश्यक तैयारियां, ऊंचाई पर कार्य करते समय बरती जाने वाली सुरक्षा सावधानियां एवं विभागीय तकनीकी दिशा-निर्देशों के कड़ाई से अनुपालन हेतु विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन एवं अन्य विभागीय अमला विशेष रूप से उपस्थित रहा। अधिकारियों द्वारा स्वच्छता साथियों का मार्गदर्शन किया गया। प्रशिक्षण के सफलता पूर्वक समापन के उपरांत, उपस्थित अधिकारियों के द्वारा सभी सहभागी स्वच्छता साथियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
Sunday, May 31
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ

