भिण्ड, 03 मई। बाबा पाण्डरी धाम सेवा समिति सगरा द्वारा 4 से 11 मई तक बाबा पाण्डरी धाम सगरा में 21 कुण्डीय होमात्मक सहसचण्डी महायज्ञ एवं देवी भागवत प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। वैदिक संस्कृति व संस्कार संरक्षणार्थ यह कार्यक्रम डॉ. गुणप्रकाश चैतन्य महाराज की अध्यक्षता में होगा।
मन्दिर संरक्षक डॉ. देवदत्त सिंह के अनुसार बाबा पाण्डरी धाम सेवा समिति द्वारा उक्त धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ 4 मई को सुबह 9 बजे मातृशक्ति द्वारा भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। वेद पाठ, पूजन एवं यज्ञ पांच मई से 11 मई तक सुबह 7 बजे से 12 बजे तक होगा। शाम की बेला में देवी भागवत कथा का वाचन एवं प्रवचन ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज द्वारा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक किए जाएंगे। काशी की दिव्य आरती एवं सप्त दिवसीय अखण्ड रामायण एवं संकीर्तन प्रतिदिन शाम 6 बजे से होगा। आयोजन के दौरान अनेकों प्रसिद्ध संत महात्माओं के आशीर्वचन एवं दर्शन लाभ प्राप्त होंगे। पूर्ण आहुति 11 मई को एवं भण्डारा 12 मई को आयोजित किया जाएगा।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी

