भिण्ड, 03 मई। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर ब्रह्मा कुमारी संस्थान मालनपुर द्वारा श्रमिकों का सम्मान किया गया। जिस कार्यक्रम में पूर्व ठेकेदार ठाकुरदीन वर्मा ने श्रमिकों को यही बताया कि आप भले श्रमिक बने लेकिन अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर योग्य अवश्य बनाएं, समाज में सर ऊंचा उठाकर जीना हर एक के अधिकार में है। आप अपने आप को कमजोर ना समझे और अपनी शक्ति अनुसार बच्चों को एक उच्च स्थान अवश्य दिलाए।
संचालीका ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने श्रमिकों के मनोविचार को सकारात्मक बनाने पर प्रकाश डाला और कहा कि कभी व्यर्थ विचार लाकर गलत संग में पड़कर अपने मेहनत से कमाए हुए पैसों को गलत चीजों में ना लगाएं। खुश रहे और जो भी मिले उसे स्वीकार कर संतुष्ट रहकर, परिवार का ध्यान रखें और कुछ समय निकालकर परमात्मा को भी धन्यवाद करें। कुमारी अनन्या ने नृत्य द्वारा सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमार महेश भाई, प्रसाद भाई, सुनील भाई, अनामिका बहन, अंजलि बहन, नेहा बहन, शशि बहन, जानकी बहन उपस्थित थे। आए हुए सभी श्रमिकों का तिलक, पट्टिका एवं उपहार देकर सम्मान किया गया। उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


