भिण्ड, 03 मई। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर स्थित नोवा कंपनी में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर एक सादगीपूर्ण गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन द्वारा श्रमिकों का फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया तथा उनके योगदान को सराहा गया।
कार्यक्रम में कंपनी के एचआर हेड आदित्य शुक्ला एवं सीनियर मैनेजर अभिषेक पाण्डेय ने श्रमिकों का स्वागत करते हुए कहा कि किसी भी उद्योग की वास्तविक ताकत उसके श्रमिक होते हैं। उनके अथक परिश्रम और समर्पण के बिना विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उपस्थित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रमिकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और उनके सम्मान में एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम में कंपनी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा, जिससे माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक बन गया।
एचआर हेड आदित्य शुक्ला का संदेश
इस अवसर पर एचआर हेड आदित्य शुक्ला ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी श्रमिक साथियों को हृदय से नमन। कार्यक्रम के अंत में सभी ने श्रमिकों के साथ मिलकर श्रमिक दिवस की भावना को साझा किया और एक सकारात्मक, सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मनोज पाठक, हरिओम दुबे, मनीष शर्मा आदि स्टाफ मौजूद रहा।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


