भिण्ड, 03 मई। जिला अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना स्तर पर व समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लाड़ली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शनिवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत लाड़ली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभागार भिण्ड में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष सरोज बघेल उपस्थित रहीं। साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अंजू तोमर, परियोजना अधिकारी बरोही परशुराम शर्मा, प्रभारी परियोजना अधिकारी भिण्ड शहरी सुलक्षणा चौरसिया, बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना के साथ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत लाड़ली उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के आश्वासन प्रमाण-पत्र एवं नवजात बालिकाओं को बेवी किट वितरण किया गया। साथ ही उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त बालिकाओं को लाड़ली केप, प्रशस्ती पत्र, लाड़ली उत्सव प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सम्बोधन किया गया कि बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। बेटियां हर क्षेत्र में आकर देश का नाम रोशन कर रही हैं इसी क्रम में अंजू तोमर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि बगैर लाड़लियों के समाज के विकास की कल्पना संभव नहीं है। समाज में बेटियों के अधिकार की सुरक्षा व उनके जन्म प्रोत्साहन की शुरूआत घरों से होना चाहिए। साथ ही लाड़ली लक्ष्मी वाटिका परिसर में जनप्रतिनिधि एवं लाड़ली बालिकाओं के द्वारा एक पेड़ लाड़ली लक्ष्मी के नाम से लाड़ली वाटिका में पौधारोपण भी कराया गया।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


