भिण्ड, 29 अप्रैल। गर्मियों में पक्षियों को जल एवं दाने की व्यवस्था करना प्रत्येक मानव का कर्तव्य है, इसी भावना को दृष्टिगत रखते हुए भारत विकास परिषद शाखा जागृति के सदस्यों ने स्थानीय गौरी किनारे स्थित विभिन्न मन्दिर, प्रांगण, बगीचे, निवास इत्यादि में 51 सकोरे टांगने का कार्य किया।
शाखा कोषाध्यक्ष अंजू गुप्ता ने बताया कि परिषद के सेवा कार्य के तहत इस समय की महती आवश्यकता पशु पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करना है। परिषद द्वारा 100 सकोरों का संकल्प लिया गया है, जिसे आगामी चरण में पूरा किया जाएगा। इस मुहिम में धीरज शुक्ला, कैलाश नगरिया, गगन शर्मा, अरुना पाठक, अनीता बंसल, सोनिया अग्रवाल, ऊषा नगरिया, राहुल श्रीवास आदि उपस्थित रहे।
Sunday, May 31
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


