– वेयर हाउस का निरीक्षण कर किसानों की शिकायतों पर की कार्रवाई
भिण्ड, 29 अप्रैल। एसडीएम गोहद राजन बी. नाड़िया ने गोहद तहसील क्षेत्र में स्थित एमएम एवं एमएन वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लिया गया, जिसमें बताया गया कि उनकी उपज की बोली समय पर नहीं लग रही है।
एसडीएम राजन नाड़िया ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तत्काल लंबित टोकन, तौल की प्रक्रिया शुरू करवाई। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि उपार्जन कार्य नियमित एवं सुचारू रूप से संचालित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों की सुविधा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं भी लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपार्जन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।


