भिण्ड, 28 अप्रैल। कांग्रेस समर्थित सम्यक अभियान द्वारा 6 जनवरी 2026 से गुरूदेव के नाम से प्रसिद्ध, सम्यक अभियान के प्रमुख भास्कर राव रोकड़े के नेतृत्व में छिंदवाड़ा के गांधी गंज से इन्दिरा ज्योति यात्रा की शुरुआत की गई है, जो मंगलवार को भिण्ड पहुंची। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बरेठा टोल प्लाजा से भिण्ड नगर तक जगह जगह स्वागत किया।
ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध विचारक भास्कर राव रोकड़े बताया कि इन्दिरा ज्योति यात्रा के साथ-साथ चलें रामराज्य की ओर अभियान भी संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के लोगों ने माना था कि देश के स्वतंत्र होने के बाद भय, भ्रष्टाचार व भेदभाव से मुक्त रामराज्य स्थापित होना चाहिए। 19 नवंबर 2025 को इन्दिरा गांधी की 108वीं जयंती का समारोह में सम्यक अभियान शुरू किया गया है। रामराज्य की ओर अभियान में हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, जैन, बौद्ध, ब्राह्मण, ठाकुर, ओबीसी, एससी व एसटी समाज के लोगों को सम्लित किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि 9 सूत्रीय सम्यक अभियान द्वारा संचालित इन्दिरा ज्योति अभियान व चलें रामराज्य की ओर अभियान से बड़े परिवर्तन के साथ ही नवक्रांति सुनिश्चित होगी। इस यात्रा में सभी जिलों से अधिक से अधिक लोग सम्लित होकर अभियान की सफलता में योगदान दे रहे हैं।
सभा में अभियान के प्रदेश समवयक योगेन्द्र सिंह तोमर, पूर्वमंत्री चौ. राकेश सिंह चतुर्वेदी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, ब्रजकिशोर शर्मा कल्लू, मनोज दैपुरिया, ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल, शहर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी, भगवान दास सेंथिया, जयश्रीराम बघेल, डॉ. राधेश्याम शर्मा, मानसिंह कुशवाहा, कृष्णगोपाल चौरसिया, महेश जाटव, वीरेंद्र सिंह यादव, रामहर्ष सिंह कुशवाह, ब्रजेन्द्र सिंह राजावत कल्लू, रंजीत गुर्जर, रेखा भदौरिया, गजेन्द्र सिंह भदौरिया, मंजू दांतरे, स्मिता शर्मा, संदीप मिश्रा, डॉ. अनिल भारद्वाज, पंकज त्रिपाठी, रामस्वरूप गोयल, संतोष त्रिपाठी, अरविंद यादव, डॉ. शिवेन्द्र सिंह कुशवाह, जगत सिंह यादव, दीपेन्द्र फौजी, संजीव करैया, देवेन्द्र निगम, हलीम पठान, कृष्ण नारायण ने संबोधित किया। इस अवसर पर रूपसिंह खन्ना, इलियास मोहम्मद, हरनारायण शर्मा, अभिलाख सिंह यादव, महादेव चौहान, नरोत्तम सिंह नरवरिया, राजेन्द्र सिंह यादव, रामजीलाल शाक्य, अजय शर्मा, राजीव कांकर, सोनवीर यादव, विकास नरवरिया, थानसिंह यादव, विवेक जामौर, अहिबरन बघेल, दीपू दुबे, अभिषेक मौर्य, अशोक अर्गल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


