– निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले उपयंत्री, पीसीओ को दिया नोटिस
भिण्ड, 28 अप्रैल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान ने मंगलवार को जनपद पंचायत अटेर की ग्राम पंचायत रानी विरगवां एवं सकराया, जनपद पंचायत भिण्ड की ग्राम पंचायत जामपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य मांगलिक भवन, शांति धाम, सीसी रोड का जायजा लिया तथा समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जल गंगा संवर्धन अभियान के पुराने कार्य सात दिन में पूर्ण कर फोटो अपलोड करने निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित कर कहा कि नरेगा ई-केवाईसी, समग्र ई-केवाईसी एवं 2011 की जनगणना के अनुपात में जिन ग्राम पंचायतों में समग्र आईडी कम बनी उनको बनाना है और जिनमें डुप्लिकेट बन गई उसे हटाना है। निरीक्षण के दौरान उपयंत्री, पीसीओ को अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जल गंगा संवर्धन के तहत तालाब की सफाई एवं गहरीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल एवं आंगनबाड़ी का निरीक्षण कर बच्चों की अपार आईडी बनाने एवं सभी बच्चों को शाला में प्रवेश दिलाने एवं जर्जर भवन को डिस्मेंटल कराने के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।


