भिण्ड, 28 अप्रैल। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव एवं एसडीओपी अटेर के निर्देशन में फूप पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। थाना प्रभारी फूप सतेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में थाने के सामने चेकिंग प्वाइंट लगाकर हेलमेट अनिवार्यता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान फूप पुलिस टीम ने कस्बे के प्रमुख चौराहों और थाने के सामने चेकिंग प्वाइंट लगाकर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को रोका और सख्त हिदायत दी। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए छोटे-छोटे स्लोगन वाले पोस्टर भी लगाए गए, जिन पर लिखा था- मत समझो मजबूरी, हेलमेट है जरूरी। नियमों के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने समझाया कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है।
अभियान के दौरान कई वाहन चालकों के चालान भी काटे गए, वहीं कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। एसआई बृजेश परमार ने कहा कि हेलमेट आप और आपकी जिंदगी की सुरक्षा करता है। उन्होंन ने स्पष्ट कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


