-मालनपुर में चलाया गया सड़क सुरक्षा अभियान
भिण्ड, 28 अप्रैल। मालनपुर नगर क्षेत्र में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सोनी द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें यातायात नियमों का सही से पालन करने वाले हेलमेट व सीटबेल्ट लगाकर चलने वालों को थाना प्रभारी ने फूल व चॉकलेट देकर सम्मानित किया। थाना प्रभारी ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका जनता में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, नशे में वाहन न चलाने, तेज गति से बचने तथा मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों को गंभीरता से अपनाने की अपील की। इस मौके पर संजय राठौर, संजीव कुमार, राजविंदर कौर समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


