भिण्ड, 28 अप्रैल। मप्र वक्फ बोर्ड के चेयरमेन डॉ. सनवर पटेल के भिण्ड जिले के दौरे के दौरान गोहद, मेहगांव एवं भिण्ड में उनका भव्य इस्तकबाल किया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर उनका गर्मजोशी से फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
गोहद चौराहे स्थित उमंग होटल पर शहर काजी हशमत अली (अध्यक्ष, ईदगाह प्रबंधक कमेटी) एवं उनकी टीम ने चेयरमैन साहब का जोरदार इस्तकबाल किया। इस दौरान हशमत अली ने सोल और बहुत के प्राचीन किले की एक तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया, वहीं अबरार खान ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष व जिला वक्फ कमेटी अध्यक्ष अशफाक खान एवं मण्डल अध्यक्ष भाजपा जामा मस्जिद अध्यक्ष उमर खान ने भी स्वागत किया। इस्तकबाल करने वालों में हाफिज नदीम, आबिद नबी कुरैशी, तौफीक नबी, आबिद कुरैशी, मोहम्मद इलियास कुरैशी उर्फ बल्लू, असलम उर्फ बंटी मिस्त्री, बल्लू काजी सहित मेहमानों में महबूब खान, शहजाद खान, अमजद खान, सलीम खान आदि मौजूद रहे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


