भिण्ड, 28 अप्रैल। पुलिस थाना आलमपुर में पदस्थ नगर निरीक्षक रवि उपाध्याय का दबोह स्थानांतरण होने पर सोमवार की शाम थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह के अवसर उपस्थित लोगों एवं पुलिस स्टाफ ने नगर निरीक्षक रवि उपाध्याय को शॉल उढ़ाकर एवं पुष्प मालाएं पहनाकर तिलककर विदाई दी। वहीं भिण्ड से आलमपुर थाने में आए नवीन थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सोहनीश तोमर का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि नगर निरीक्षक रवि उपाध्याय ने आलमपुर पुलिस थाने में करीब 16 माह सेवाएं दी है। उनका कार्यकाल सराहनीय रहा। नगर निरीक्षक ने कहा कि आलमपुर कस्बा बहुत अच्छा है, यहां के लोगों से मुझे अच्छा सहयोग मिला है। उनके सहयोग से ही मेरा कार्यकाल अच्छी तरह से व्यतीत हुआ है। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी अतुल रावत, बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर अशोक डावर, होम्योपैथिक डॉ. कुलदीप त्रिपाठी सहित कस्बे के लोग एवं पुलिस स्टाफ के लोग, पत्रकारगण मौजूद थे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


