भिण्ड, 28 अप्रैल। भगवान परशुराम जयंती पर बुधवार 29 अप्रैल को मालनपुर नगर में बड़े हनुमान मन्दिर मेन चौराहा से भव्य चल समारोह एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से गाजे बाजे के साथ भगवा रंग के झंडों को हाथों में लेकर समारोह सुबह 9 बजे से निकाला जाएगा एवं दोपहर 12 बजे पूजन कर समापन किया जाएगा। इसके उपरांत सभी को प्रसादी बांटी जाएगी।
उपचार हेतु दो व्यक्तियों को एक लाख की सहायता स्वीकृत
भिण्ड। मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के आदेशानुसार मुख्यमंत्री के स्वेच्छानुदान योजनांतर्गत चिकित्सालय/ ग्रहिता/ मरीज को उपचार हेतु स्वेच्छानुदान छींदर कौर पत्नी सुखदेव सिंह वार्ड क्र.18 कीरतपुरा गोहद चौराहा एवं श्रीराम पुत्र चिंतामणि के उपचार हेतु 50-50 हजार कुल एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की गई है।

