– जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर मिला नोटिस
भिण्ड, 28 अप्रैल। अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर ने जनगणना जैसे अतिमहत्वपूर्ण कार्य में अनुपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त न करने पर भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण हेतु नियुक्त 37 प्रगणक/ पर्यवेक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उन्होंने आनंद कुमार मा. शिक्षक शामावि हिम्मतपुरा अटेर, राखी ओझा उमा शिक्षक शा. उमावि फूप, आशा भारद्वाज प्राशि शाप्रावि जुगेकापुरा मेहगांव, रेखा गुर्जर प्राशि शाप्रावि ज्ञानेन्द्र का पुरा मेहगांव, अर्चना त्रिपाठी माशि हाईस्कूल एण्डोरी गोहद, ऊषा जाटव उमाशि शा. उमावि सर्वा गोहद, भानुशंकर बाजपेयी माशि शा. उमावि बारोहड़ गोहद, पुष्पा केवट माशि शाउमावि खनेता गोहद, सुनील कुमार विमल प्राशि शामावि इटायदा गोहद, चेतन गुप्ता माशि शा. उमावि बाराहेड़ गोहद, गौरव बौहरे प्राशि शाप्रावि डिरमन पाली गोहद, हाकिम सिंह माथुर सहायक अध्यापक शाप्रावि अन्नायच गोहद, रिंकी संखवार उमाशि शा. उमावि सर्वा गोहद, नर्मता सिंह माशि शा. उमावि खनेता गोहद, नरसिंह कौरव प्राशि शामावि मानपुर गोहद, सत्यराम गोयल प्राशि शाप्रावि मदनपुरा गोहद, सीमा ललित प्राशि शामावि अंगसौली गोहद, रुचि भदौरिया प्राशि शामप्रावि हरगोविन्द पुरा गोहद, त्रिवेणी यादव माशि हाईस्कूल देहगांव गोहद, देवेन्द्र सिंह तोमर माशि शाकउमावि गहेली मेहगांव, निर्मला भदौरिया माशि शाकमावि भारौली मेहगांव, कमलेश कुमार माशि शा. कन्या प्रावि बरकापुरा मेहगांव, सतेन्द्र सिंह प्राशि शा. कन्या प्रावि चंद्रपुरा मेहगांव, सीमा दैपुरिया प्राशि शाप्रावि खेरियाबान मेहगांव, ममता पुरोहित प्राशि शाप्रावि लाड़मपुरा मेहगांव, माधवी शर्मा माशि शामावि पिपरसाना गोहद, शिशुपाल सिंह माशि शामावि गोहद चौक गोहद, सालनी श्रीवास्तव माशि शा. कन्याउमावि गोहद, मुकेश कुमार प्राशि शाप्रावि बनोरीपुरा रौन, प्रीती देवी उमाशि शा. उमावि जसावली रौन, रविन्द्र सिंह प्राशि शाप्रावि पड़ोरा रौन, राहुल जादौन शिक्षक शामावि रामपुरा रौन, रविन्द्र गुप्ता माशि शामावि निवसाई रौन, रामादेवी प्राशि शाकमावि रौन, नृपेन्द्र सिंह प्राशि शाप्रावि चाचीपुरा गोहद, अरुण शर्मा उमाशि सांदीपनि उमावि अमायन मेहगांव, नितेन्द्र सिंह प्राशि शाकमावि खेरोली (गढ़पारा) मेहगांव को नोटिस जारी किया गया है।
नोटिस में कहा गया है कि कार्यालय चार्ज जनगणना अधिकारी के आदेश द्वारा आपको भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण हेतु प्रगणक, पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाकर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आदेशित किया गया था। किंतु आपके द्वारा जनगणना जैसे अतिमहत्वपूर्ण कार्य में अनुपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त न करना अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता दर्शाता है। इससे प्रतीत होता है कि आपके द्वारा अपने पदीय दायित्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई है। उक्त कृत्य मप्र सिविल सेवा आचरण नियम का स्पष्ट उल्लंघन है, राष्ट्रीय महत्व के विषय में आपका यह रवैया घोर लापरवाही का द्योतक है। इस परिप्रेक्ष्य में अपना साधार जवाब नोटिस प्राप्ती के एक दिवस के अंदर आवश्यक रूप से समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें कि क्यों न आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक, दण्डात्मक कार्रवाई की जाए।


