भिण्ड, 28 अप्रैल। बाबा पाण्डरी धाम सेवा समिति सगरा द्वारा 4 से 11 मई तक बाबा पाण्डरी धाम सगरा में 21 कुण्डीय होमात्मक सहसचण्डी महायज्ञ एवं देवी भागवत प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। वैदिक संस्कृति व संस्कार संरक्षणार्थ यह कार्यक्रम डॉ. गुणप्रकाश चैतन्य महाराज की अध्यक्षता में होगा।
समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उक्त धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ मातृशक्ति द्वारा भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा 4 मई को सुबह 9 बजे निकाली जाएगी। वहीं वेद पाठ, पूजन एवं यज्ञ पांच मई से 11 मई तक सुबह 7 बजे से 12 बजे तक होगा। शाम की बेला में देवी भागवत कथा का वाचन एवं प्रवचन ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज द्वारा प्रतिदिन अपरान्ह 3 बजे से शाम 6 बजे तक किए जाएंगे। काशी की दिव्य आरती एवं सप्त दिवसीय अखण्ड रामायण एवं संकीर्तन प्रतिदिन शाम 6 बजे से होगा। आयोजन के दौरान अनेकों प्रसिद्ध संत महात्माओं के आशीर्वचन एवं दर्शन लाभ प्राप्त होंगे। पूर्ण आहुति 11 मई को एवं भण्डारा 12 मई को आयोजित किया जाएगा।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

