Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा

May 28, 2026

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, May 29
BREAKING
  • शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
  • हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
  • मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
  • अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
  • खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
  • बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
  • मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
  • ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का शिवपुरी प्रवास के आख़िरी दिन जनसंवाद से युवाओं तक सशक्त जुड़ाव

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का शिवपुरी प्रवास के आख़िरी दिन जनसंवाद से युवाओं तक सशक्त जुड़ाव

Jagran TodayBy Jagran TodayApril 27, 2026

– जनसुनवाई से समाधान, मेधावी विद्यार्थियों से संवाद और तकनीकी संस्थान में भविष्य की रूपरेखा
– तीन दिनों में तीन हजार से अधिक नागरिकों से सीधे संवाद, शिवपुरी जिले को लगभग 200 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

शिवपुरी, 27 अप्रैल। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने शिवपुरी प्रवास के तीसरे दिन जनसेवा, युवा सशक्तिकरण और शैक्षणिक विकास को एक साथ आगे बढ़ाते हुए दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने एक ओर जहां जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान किया, वहीं मेधावी विद्यार्थियों और तकनीकी संस्थान के छात्रों से संवाद कर भविष्य की दिशा भी तय की। विदित रहे कि इस दौरे पर उन्होंने शिवपुरी जिले को लगभग 200 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है, जो जिले की तस्वीर बदलने में सहायक होंगी।
जनसुनवाई में 782 आवेदन प्राप्त, टोकन प्रणाली से पारदर्शी समाधान
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी के कोटा क्षेत्र में आयोजित जनसुनवाई में लगभग 782 आवेदनों को सुना। इनमें से कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष लंबित प्रकरणों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक आवेदन को टोकन प्रणाली के अंतर्गत पंजीकृत कर ऑनलाइन ट्रैकिंग से जोड़ा गया है, जिससे हर प्रकरण की पारदर्शी और समयबद्ध समीक्षा सुनिश्चित हो सके। आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड, प्रमाण पत्र, लाड़ली बहना योजना, पीएम आवास योजना पंजीयन तथा विभिन्न जांच संबंधी मामलों पर विशेष रूप से सुनवाई की गई।
उल्लेखनीय है कि यह जनसुनवाई दूसरे चरण की श्रृंखला का हिस्सा है, जिसमें पिछले तीन दिनों में शिवपुरी जिले में तीन बड़े जनसुनवाई शिविर- लुकवासा, भोंती और कोटा में आयोजित किए गए। इन शिविरों में तीन हजार से अधिक नागरिकों की समस्याएं सीधे केन्द्रीय मंत्री, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुनी गईं।
मेधावी विद्यार्थियों से संवाद, देश निर्माण में भूमिका पर जोर
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने सुबह टूरिस्ट विलेज में कक्षा 10वीं, 12वीं एवं पीएससी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक सीखने और अनुभव प्राप्त करने की सलाह दी तथा अपने व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि आज का भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार के साथ-साथ देश के लिए भी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, क्योंकि भारत में वैश्विक नेतृत्व की अपार क्षमता है। उन्होंने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि मेधावी विद्यार्थियों में लगभग 70 प्रतिशत बेटियां हैं, जो नारी शक्ति के बढ़ते योगदान का प्रतीक है।
यूआईटी आरजीपीव्ही में छात्रों से संवाद, टॉप नॉच संस्थान बनाने की दिशा
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरजीपीव्ही) शिवपुरी में लगभग 200 विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और उनके सुझाव सुने। उन्होंने कॉलेज परिसर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान सिंधिया ने सुझाव दिया कि संस्थान में एक सशक्त छात्र परिषद का गठन किया जाए, जिससे विद्यार्थियों की समस्याएं व्यवस्थित रूप से सामने आ सकें। साथ ही उन्होंने एक मजबूत एलुमनी एसोसिएशन स्थापित करने का भी सुझाव दिया, जिसके देशभर में विभिन्न चैप्टर हों। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए इस संस्थान को टॉप नॉच कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि भविष्य में 2500 करोड़ के डिफेंस यूनिट की स्थापना के बाद सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को नए अवसर मिलेंगे और वे औद्योगिक क्षेत्र में भी अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
जनसेवा, शिक्षा और विकास का समन्वित दृष्टिकोण
सिंधिया ने कहा कि उनका प्रयास केवल समस्याओं का समाधान करना ही नहीं, बल्कि युवाओं को अवसर प्रदान कर क्षेत्र के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनसंवाद और जनभागीदारी के माध्यम से शिवपुरी को विकास के नए आयामों पर स्थापित किया जाएगा।
शिवपुरी को सड़क, पंचायत भवन से लेकर स्कूल तक लगभग 200 करोड़ के उपहार
अपने शिवपुरी प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्षेत्र को सड़क, पंचायत भवन, स्कूल, तहसील भवन सहित विभिन्न आधारभूत परियोजनाओं के माध्यम से लगभग 200 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। इन पहलों के जरिए जहां ग्रामीण और शहरी अधोसंरचना को मजबूती मिली है, वहीं शिक्षा, प्रशासनिक सुविधाओं और कनेक्टिविटी को भी नई दिशा प्राप्त हुई है। सिंधिया ने अपने प्रवास के दौरान जनसुनवाई, लोकार्पण एवं भूमिपूजन के माध्यम से यह सुनिश्चित किया कि विकास का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे और हर वर्ग को इसका वास्तविक फायदा मिल सके। अपने शिवपुरी प्रवास के उपरांत केन्द्रीय मंत्री ग्वालियर के लिए रवाना हुए, जहां वे बहुप्रतीक्षित वेस्टर्न बायपास परियोजना का निरीक्षण करेंगे और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने की दिशा में आगे की कार्यवाही का जायजा लेंगे।

Post Views: 53
Jagran Today
  • Website

Related Posts

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026

खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला

May 28, 2026

बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज

May 28, 2026

मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल

May 28, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
549821
Views Today : 353
Who's Online : 3
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.