भिण्ड, 27 अप्रैल। जिले के गोहद क्षेत्रांतर्गत में सेंट्रल बैंक के सामने कार और मोटर साइकिल की टक्कर में 3 लोग घायह हो गए। जिन्हें डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से उपचार हेतु गोहद अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में सोमवार को दोपहर 3 बजे सूचना मिली कि भिण्ड जिले के गोहद थाना क्षेत्र में सेंट्रल बैंक के सामने कार और मोटर साइकिल की टक्कर में 3 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्ति पर तत्काल गोहद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक भानु तोमर एवं पायलेट निरंजन सिंह ने मौके पर पहुंचकर बताया कि कार और मोटर साइकिल की टक्कर हो जाने से 3 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन से लेकर शासकीय अस्पताल गोहद में भर्ती करवाया, जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिला।
Monday, June 15
BREAKING
- जन हितकारी योजनाओं का लाभ अब आपके द्वार : मंत्री शुक्ला
- नवोदय विद्यालय में शिक्षकों की कमी एवं अन्य समस्याओं को दूर किया जाए : बघेल
- कलेक्टर एवं एसपी ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
- व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला हे बाल संस्कार शिविर : बीईओ
- सही न्याय के लिए पीढ़ित को सुनना जरूरी : पाठक
- बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
- मलेरिया रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
- बच्चों का अधिकार, हमारा दायित्व : सुनील दुबे


