भिण्ड, 27 अप्रैल। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत के निर्देशन में शहर कोतवाली थाना प्रभारी बृजेन्द्र सेंगर के नेतृत्व में पूरे शहर में हेलमेट अनिवार्यता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर चेकिंग लगाकर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को रोका और सख्त हिदायत दी। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए छोटे-छोटे स्लोगन वाले पोस्टर भी लगाए गए, जिन पर लिखा था- मत समझो मजबूरी, हेलमेट है जरूरी। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद युवाओं, बुजुर्गों और यहां तक कि बच्चों को भी सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने समझाया कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है। अभियान के दौरान कई वाहन चालकों के चालान भी काटे गए, वहीं कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। थाना प्रभारी बृजेंद्र सेंगर ने स्पष्ट कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


