– गोहद चौराहा पर चला विशेष यातायात अभियान, हेलमेट धारकों का किया सम्मान
भिण्ड, 27 अप्रैल। थाना प्रभारी गोहद चौराहा के नेतृत्व में चौराहे पर विशेष यातायात जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथाइ चालकों को हेलमेट की उपयोगिता और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान पुलिस द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को समझाइश दी गई और नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। वहीं जो वाहन चालक हेलमेट पहनकर नियमों का पालन करते हुए पाए गए, उनका माला पहनाकर स्वागत कर सम्मानित किया गया। इस पहल को लोगों ने सराहा और इसे यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की सकारात्मक पहल बताया। थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े।


