भिण्ड, 27 अप्रैल। स्थानीय पुलिस थाने में पदस्थ थाना प्रभारी राजेश शर्मा के स्थानांतरण होने पर थाना परिसर में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और पुलिस विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। विदाई के दौरान माहौल काफी भावुक नजर आया।
अपने आत्मीय विदाई समारोह में दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि दबोह की जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों का भरपूर सहयोग मिला। इस बीच थाना प्रभारी भावुक हो गए। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि वे 13 थानों में अपनी सर्विस दे चुके हैं पर दबोह थाना प्रभारी के रूप में मेरा कार्यकाल अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल रहा है। यहां के लोगों ने मुझे जो स्नेह और सहयोग दिया, उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने में क्षेत्र की जनता और मेरी टीम का अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा कि दबोह से टीआई का ट्रांसफर हुआ है राजेश शर्मा का नहीं। मैं आप लोगों के बीच ही रहूंगा। विदाई समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने राजेश शर्मा को फूल-मालाओं से लाद दिया और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वक्ताओं ने कहा कि राजेश शर्मा ने अपने लंबे कार्यकाल के दौरान न केवल अपराधों पर अंकुश लगाया, बल्कि जनता और पुलिस के बीच की दूरी को भी कम किया। कार्यक्रम में स्थानीय पत्रकार, समाजसेवी और पुलिस विभाग के वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। थाना प्रभारी के रूप में राजेश शर्मा ने 13 मार्च 2024 को अपना पदभार संभाला था दबोह में बिताया गया समय क्षेत्र के पुलिस इतिहास में सबसे लंबे कार्यकाल के रूप में दर्ज हो गया है। उनके जाने पर जहां पुलिस महकमे में एक कमी महसूस की जा रही है, वहीं जनता ने उन्हें नम आंखों से विदा किया।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


